भारत से बांग्लादेश विरोधी गतिविधियां नहीं...यूनूस सरकार के दावे पर भारत ने दिया दो टूक जवाब

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बांग्लादेश के उन दावों का कड़ा खंडन किया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग के सदस्य भारतीय धरती पर बांग्लादेश विरोधी गतिविधियाँ चला रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। भारत सरकार को भारत में अवामी लीग के कथित सदस्यों द्वारा बांग्लादेश विरोधी किसी भी गतिविधि या भारतीय कानून के विरुद्ध किसी भी कार्रवाई की जानकारी नहीं है। सरकार भारतीय धरती से अन्य देशों के विरुद्ध राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति नहीं देती है। इसलिए, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रेस वक्तव्य गलत है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए कि उसकी धरती से कोई भी बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश विरोधी गतिविधि न करे।

इसे भी पढ़ें: भारत सुनिश्चित करे कि उसकी धरती से कोई बांग्लादेश विरोधी गतिविधि न हो: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार

छात्रों के नेतृत्व वाले एक आंदोलन ने 5 अगस्त, 2024 को अवामी लीग की सरकार को उखाड़ फेंका, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत भाग गईं। बयान में कहा गया बांग्लादेशी नागरिकों, खासकर किसी प्रतिबंधित राजनीतिक दल के फरार नेताओं/कार्यकर्ताओं द्वारा, भारतीय धरती पर कानूनी या अवैध रूप से रहकर, कार्यालयों की स्थापना सहित, बांग्लादेश के हितों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि, बांग्लादेश की जनता और राज्य का स्पष्ट अपमान है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी