इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट केएल राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

नयी दिल्ली। कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये तैयार हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वनडे और टी20 श्रृंखला में खेले थे लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। मेलबर्न में उनके बायें हाथ की कलाई चोटिल हो गयी थी जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे अमेरिकी मुक्केबाज कीशवान डेविस

राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आये थे और स्वास्थ्य लाभ के लिये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ गये थे। राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी निगाहें अब घरेलू श्रृंखला पर टिकी हैं। ’’ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा