सपा-रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता: अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- 15 दिनों में होगा गन्ने का भुगतान, 300 यूनिट बिजली मुफ्त

By अनुराग गुप्ता | Jan 28, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, बाबा टिकैत और अजीत सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने समय-समय पर सरकार को जगाने का काम किया है। मुझे खुशी है कि जयंत चौधरी और हम लोग मिलकर के उस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी नहीं कह सकती है कि वो तीन कानून क्यों लागू किए थे और उन्हें वापस क्यों ले लिए ? मैं बता दूं कि भाजपा ने वोट के लिए कानून वापस लिया है। इसलिए मैं किसान भाईयों को यहां पर सावधान करना चाहता हूं कि भाजपा बिना बताए भी कुछ ऐसे फैसले और कानून ला सकती है। ऐसे में रालोद और सपा गठबंधन के माध्यम से किसानों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कोई भी ऐसे काले कानून कभी भी उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो पाएंगे जो भाजपा की नीयत है और मंशा है। 

इसे भी पढ़ें: Breaking: अखिलेश यादव का आरोप, दिल्ली में रोका गया मेरा हेलीकॉप्टर, हारती हुई भाजपा हताशा से भरी 

सपा-रालोद की होगी जीत

सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भाजपा को याद दिलाना चहाता हूं कि अब जब चुनाव आ गया है तो अपना संकल्प पत्र पढ़ें और देंखें कि जो वादे उन्होंने किए वह पूरे हुए या नहीं। उनका हर वादा जुमला निकला, झूठे विज्ञापन दिए। मुझे उम्मीद है कि इस बार सपा-रालोद की जीत होने जा रही है।

गठबंधन ने किए कई ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा-रालोद की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान 15 दिनों के भीतर होगा और किसानों को 15 दिनों से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

US Iran Peace Treaty पर अमेरिका की ओर से कौन करेगा स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर? Donald Trump ने आखिरकार साफ की स्थिति

क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!