हरियाणा में पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

भिवानी (हरियाणा)| हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पांचवी और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी बल्कि जिला स्‍तर पर ही इम्तिहान लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अदालत में एक याचिका दायर की गई थी और 24 जनवरी को महाधिवक्ता ने अदालत में दिए अपने जवाब में कहा था कि इस बार पांचवी और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी और ये इम्तिहान हर बार की तरह ही होंगे।

हाल में शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने कहा था कि हरियाणा सरकार ने पांचवी और आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है।

प्रमुख खबरें

Delhi weather: दिल्ली में सुबह रही गर्मी और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज

Jasprit Bumrah की जगह Aaqib Nabi को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया

Pune suicide: पुणे में आर्थिक तंगी के चलते दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या

Samastipur-Saharsa MEMU Train: बिहार के सिमरी बख्तियारपुर में ट्रेन के डिब्बों में लगी आग