क्या सच में भारत में कोरोना के नए वैरिएंट XE ने दी दस्तक? जानें दावे की हकीकत

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2022

यूके में एक्सई नामक एक नया कोविड -19 वेरिएंट पाया गया है, जो ओमिक्रॉन के  दो स्ट्रेन्स BA.1 और BA.2 को मिलकर बना है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि ये ओमिक्रॉन वेरिएंट की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक संक्रमणीय हो सकता है। वहीं मुंबई को लेकर खबर आई कि इस वेरिएंट का एक केस की पुष्टी हुई है। लेकिन अब आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया है कि मुंबई में पाए गए केस की नए एक्सई वेरिएंट के रूप में पुष्टि नहीं हुई है। शहर के नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस के नए एक्सई वेरिएंट के एक मामले का पता चला है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के करीबी सूत्रों ने कहा कि मरीज के नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग एक्सई वेरिएंट की उपस्थिति का संकेत नहीं देता है।

इसे भी पढ़ें: मोदी की इस योजना का मुरीद हुआ IMF, कहा- भारत में अत्यंत गरीबी को टालने में मिली मदद

एक्सई वेरिएंट के बारे में 5 जानने योग्य बातें

ओमीक्रोन बीए.1 और बीए.2 वेरिएंट का मिक्स वेरिएंट है।

इस तरह का एक वेरिएंट डेल्टाक्रोन भी सामने आ चुका है।

डब्ल्यूएचओ ने इस नए वेरिएंट को चिंताजनक बताया है।

अभी तक एक्सई वेरिएंट की पहचान सिर्फ ब्रिटेन में ही हुई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार यह अपने मूल वेरिएंट ओमीक्रोन से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।