ब्लैक फंगस : आंध्र प्रदेश के छह जिलों में कोई मामला नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

आंध्र प्रदेश के छह जिलों में ब्लैक फंगस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

सरकारी आंकड़े के अनुसार, आंध्र प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में इस संक्रमण के 38 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 4,963 लोगों के ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आंकड़े के मुताबिक, राज्य में पिछले स्पताह ब्लैक फंगस संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में इस संक्रमण से अभी तक 450 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में फिलहाल 337 लोगों का ब्लैक फंगस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अभी तक कुल 4,176 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 2,727 संक्रमित लोगों की सर्जरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Congress विधायक Harish Dhami के समर्थन में उतरीं Kumari Selja, लगाया अपमान का आरोप

जले नोट मिलने के मामले में जस्टिस Yashwant Varma बोले- इस्तीफा गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, मैं निर्दोष हूं

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma