माताओं और बहनों का हुआ अपमान, इस बार बदलाव नहीं, ममता बनर्जी की बदला लेने की चेतावनी!

By अभिनय आकाश | May 08, 2024

2011 में जब ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो कहा गया था कि वे परिवर्तन नहीं बदलाव चाहती हैं। लेकिन उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस बार बदला लेने की चेतावनी दी। आरामबाग चुनाव प्रचार सभा से तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने संदेशखाली से पलटवार किया। वहां उन्होंने कहा कि संदेशखाली की भरपाई वोटिंग से की जायेगी। तृणमूल नेता ने कहा कि क्या आपने संदेशखाली देखी? अगर हमारी माताओं और बहनों का सम्मान खो गया है, तो क्या इसे पैसे से वापस किया जा सकता है? मेरी माताओं और बहनों का अपमान हम सभी का अपमान है। इसे वोट से बदला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: हरियाणा में कितने खतरे में है सैनी सरकार, कहां फंस गई BJP, समझें नंबर गेम

बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल करके लोगों को बाहर निकाल देगी। अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि मोदी कहते हैं कि हमारी पार्टी ने 100 दिन के काम का पैसा हड़प लिया। जबकि 100 दिन के काम के तहत राज्य सरकार ने 24 करोड़ रुपये बचाए। उन्होंने कहा कि अगर इस बार मोदी जीत जाते हैं तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। और भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर