प्रदेश का कोई भी बच्चा हमारे रहते अनाथ नहीं रहेगा: शिवराज सिंह चौहान

By सुयश भट्ट | Jun 12, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे होते हुए प्रदेश में कोई भी बच्चा अनाथ नहीं रहेगा, हर बच्चा सनाथ होगा। उन्होंने आगे कहा कि न केवल ऐसे बच्चे जिनके माँ-बाप का कोविड से निधन हुआ है, बल्कि वे सभी बच्चे जो बेसहारा हैं, उनके खाने-पीने, शिक्षा, रहने की व्यवस्था सरकार करेगी।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पहली कोशिश यह हो कि बेसहारा बच्चों को अभिभावक मिल जाएँ। जिन्हें अभिभावक नहीं मिलते हैं, उनके रहने की व्यवस्था शासकीय संस्थाओं में की जाए।


मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जो अशासकीय संस्थाएं बेसहारा बच्चों की देखभाल करती हैं, उनके कार्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा । 


बैठक में उन्होंने बताया कि मार्च 2021 से आज तक की स्थिति में प्रदेश में कुल 2457 बच्चे बेसहारा हुए हैं। इनमें से 714 बच्चों के मां-बाप नहीं हैं, 1536 बच्चों के मां-बाप में से एक नहीं है और 207 बच्चे परित्यक्त हैं। मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना में 329 बच्चों को और स्पॉन्सरशिप एवं फौस्टर केअर योजना में 939 बच्चों को सहायता दी गई है। शेष 1189 बच्चों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाएगी।


बता दें कि मुख्यमंत्री 12 जून को  मंत्रालय में प्रदेश के बेसहारा बच्चों की देखभाल के संबंध में बैठक ले रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार वीसी के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, एसीएस राजेश राजोरा, प्रमुख सचिव अशोक शाह उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

पूर्व पाकिस्तानी मंत्री का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक, कांग्रेस स्पष्टीकरण दें : राजनाथ सिंह

पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- अच्छी चल रही है चीन से बातचीत

माकपा के खिलाफ व्हाट्सऐप संदेश के लिए आईयूएमएल कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

Tamil Nadu में कांग्रेस नेता का अधजला शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच