चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि क्या चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर नए सिरे से विचार करेगा?

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया,  चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जो टैम्पर प्रूफ हो। एक क्षण के लिए जरा सोचिए कि कोई विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता?  उन्होंने कहा,  चुनाव आयोग की लगातार यह दलील रही है कि ईवीएम से हर किसी को विश्वास होगा और समय बचेगा। क्या चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय ईवीएम से मतदान पर नए सिरे से विचार करेंगे?  

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: AAP कार्यकर्ताओं में खुशी, बजने लगे ढोल नगाड़े

कांग्रेस नेता ने कहा,  हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम ऐसा नहीं होने दे सकते कि अनैतिक लोग नतीजों को हैक करें और 1.3 अरब लोगों के जनादेश की चोरी करें। 

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत