अलीगढ़ में दलित लड़की की गला दबा कर हत्या, बलात्कार का कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

अलीगढ़ (उप्र)। अलीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि रविवार को यहां मृत पाई गई दलित किशोरी के शव की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उससे दुष्‍कर्म के स्‍पष्‍ट साक्ष्‍य नहीं मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि लड़की का गला दबाया गया था। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के अकबराबाद क्षेत्र में खेत में चारा लेने गई किशोरी का शव अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में पाया गया था। किशोरी के परिजन ने दुष्‍कर्म के बाद उसकी हत्‍या किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना से नाराज लोगों ने आगरा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसकी मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। अब तक की पूछताछ से कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302(हत्‍या) एवं 376 (बलात्‍कार) और पॉक्‍सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त वित्तीय सहायता मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय