भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं, गहलोत संग सुलह के दावों के बाद पायलट ने टोंक में फिर दिखाए अपने तेवर

By अभिनय आकाश | May 31, 2023

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच चल रही अनबन के खत्म होने के दावे तो कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में ऐसा लगता प्रतीत नहीं हो रहा है। दोनों के बीच आलाकमान के साथ लंबी बैठक हुई और सुलह भी कराई गई। हालांकि सुलह के बाद गहलोत के सुर वही पुराने नजर आए। वहीं सचिन पायलट आज टोंक की यात्रा पर नजर आए जहां उन्होंने रोजगार, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। 

इसे भी पढ़ें: Gehlot-Pilot के सुलह पर भाजपा का तंज, राज्यवर्धन राठौर बोले- जनता उनके कुशासन से परेशान, उनका जाना तय

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में चाहे मैं किसी पद पर हूं या न हूं प्रदेश के नौजवानों के बात को रखने में कमी नहीं रखी। आप मुझे हमेशा अपना समर्थन देते हैं और मैं भी आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। किसी को गलतफहमी पालनी नहीं चाहिए आपका और मेरा नाता अटूट है इसे कोई नहीं तोड़ नहीं। पायलट ने कहा कि कोई भी दल हो या किसी का भी शासन हो नौजवान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर किसी के साथ पक्षपात हो रही है, अनदेखी किया जा रहा है। वो हमें बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। मैं अपनी बात नहीं कर रहा हूं, मैं सभी लोगों की बात कर रहा हूं।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर