नवाज शरीफ की वतन वापसी को लेकर पीएमएलएन-एन नेताओं के बीच नहीं बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

आम चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की लंदन से वतन वापसी के संबंध में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बन सकी है। मीडिया में आई एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई है। नवाज़ शरीफ (73) नवंबर 2019 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था। वह अल-अजीजिया मिल्स मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे थे और इसी दौरान उन्हें 2019 में चिकित्सा आधार पर लंदन जाने की इजाजत दी गई थी। मुल्क के सियासी हालात, आगामी आम चुनाव और नवाज शरीफ की वतन वापसी पर चर्चा के लिए मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में पीएमएल-एन नेताओं की एक बैठक हुई।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि शहबाज शरीफ अपने भाई की वापसी को लेकर राजनीतिक और कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। इसमें कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में शहबाज शरीफ लंदन में अपने भाई से मिलेंगे और उनके वापस आने की संभावना को लेकर उनसे बातचीत करेंगे। पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि खतरा खत्म होने तक नवाज़ पाकिस्तान नहीं लौटेंगे।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र