कोई भी देश हमें हुक्म नहीं दे सकता...पाकिस्तान ने अमेरिका को क्यों कहा- झुकेंगे नहीं

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2024

पाकिस्तान ने 8 फरवरी के आम चुनावों में विसंगतियों की जांच करने के अमेरिकी सुझाव को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह बाहरी आदेशों के आगे नहीं झुकेगा। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने अपने साप्ताहिक प्रेस संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र पाकिस्तान को कोई भी देश निर्देश नहीं दे सकता। डॉन न्यूज ने विवादों से घिरे आम चुनावों में कदाचार के आरोपों के संबंध में अपने अमेरिकी समकक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों के जवाब में बलूच के हवाले से कहा कि हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के बारे में निर्णय लेने के अपने संप्रभु अधिकार में विश्वास करते हैं।

इसे भी पढ़ें: निर्यात में कमी का फायदा उठाएगा, क्या इस कॉम्पिटीशन में पड़ोसी पाकिस्तान भारत से आगे निकल जाएगा?

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा अभूतपूर्व देरी के बाद नतीजे घोषित किए गए। ईसीपी और कार्यवाहक सरकार ने आरोपों का दृढ़ता से खंडन किया है, और राजनीतिक दलों से अदालतों और अन्य उचित चैनलों के माध्यम से अपनी शिकायतों के लिए कानूनी उपाय अपनाने का आग्रह किया है। चुनावों पर चिंता व्यक्त करने वाले मिलर एकमात्र अमेरिकी अधिकारी नहीं हैं। पाकिस्तान में चुनाव में धांधली के मजबूत सबूत का हवाला देते हुए, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित मुस्लिम विधायकों सहित प्रभावशाली सांसदों के एक समूह ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से पारदर्शी और विश्वसनीय जांच तक इस्लामाबाद में नई सरकार की मान्यता रोकने का आग्रह किया है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission से बातचीत करें दल, सड़कों पर प्रदर्शन से हल नहीं: Chirag Paswan

High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच

BSE Sensex में 1,045 अंकों की भारी गिरावट, Nifty भी 22,230 से नीचे फिसला

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत