Adani के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं, संजय सिंह बोले- सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण परिचय

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2023

दिल्ली शराब घोटाला मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद शराब की बिक्री से संबंधित अब रद्द की गई नीति में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। आप नेता जल्द ही पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Manish Sisodia की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा प्रश्न- दिल्ली के बजट का क्या होगा?

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है यह सवाल उठाता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। यह सारे मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी। वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?

प्रमुख खबरें

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी

TET Exemption: तमिलनाडु विधानसभा का बड़ा प्रस्ताव, 3.2 लाख Teachers को परीक्षा से स्थायी राहत की मांग