'MVA विधायकों ने नहीं की क्रॉस वोटिंग', प्रफुल्ल पटेल बोले- कम से कम 5 निर्दलीयों ने हमें वोट नहीं दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता तथा नव-निर्वाचित राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना के किसी भी विधायक ने महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीट के लिये हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं की। इस चुनाव में शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार को भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि प्रथम दृष्टया शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) चार-पांच निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल नहीं कर पाया। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राकांपा नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख वोट नहीं दे सके (क्योंकि उन्हें बंबई उच्च न्यायालय से जमानत नहीं मिली)। अगर हम इन चीजों और निर्दलीय व छोटे दलों के विधायकों द्वारा डाले गए वोट पर नजर डालें तो पता चलता है कि चार से पांच वोट कम रह गए। हमें चार-पांच निर्दलीय विधायकों के वोट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वे नहीं मिले। 

इसे भी पढ़ें: कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई के मूड में कांग्रेस, नेता ने तंज कसते हुए कहा- फन कुचलने का हुनर आता है मुझे

शनिवार तड़के घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा उम्मीदवारों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और धनंजय महादिक ने चुनाव में जीत हासिल की है। शिवसेना के संजय राउत, राकांपा के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी को भी जीत मिली है। छठी सीट के लिए भाजपा के महादिक और शिवसेना के पवार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन पवार हार गए।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल