इंदौर में कोरोना से 15 दिन से नहीं हुई कोई मौत, महज 22 मामले ही आए सामने

By दिनेश शुक्ल | Feb 06, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ 22 नये मामले ही सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 57,669 हो गई है। वहीं, इंदौर में लगातार 15वें दिन भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां कोरोना अब तक 924 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुरैना में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार 27वें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

प्रमुख खबरें

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान