IPL मालिकों की टेली कॉन्फ्रेंस में नहीं हुआ कोई फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

नयी दिल्ली। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों की सोमवार को टेली कांफ्रेन्स के दौरान कोई फैसला नहीं किया गया क्योंकि देश और विश्व भर में कोरोना वायरस महामारी को लेकर पिछले 48 घंटों में कोई बदलाव नहीं आया है। आईपीएल -13 को पहले 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है।

भारत में कोविड-19 के अब भी 114 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। सभी विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक रोक दिये गये हैं जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने छोटे आईपीएल के संकेत दिये हैं। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने  कहा, ‘‘आज की बैठक में कुछ भी ठोस चर्चा नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से निपटने के लिए रोहित शर्मा ने जारी किया वीडियो, कही ये बात

 पिछले 48 घंटों में स्थिति में बदलाव नहीं आया है इसलिए आईपीएल के आयोजन की बात करना अभी जल्दबाजी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें देखो और इंतजार करो की नीति अपनानी होगी। हम स्थिति का जायजा लेने के लिये साप्ताहिक आधार पर इस तरह की कान्फ्रेन्स बैठक करते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू