क्या 12वीं बोर्ड की परीक्षा होगी कैंसिल? CBSE ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कहा कि 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रों एवं अभिभावकों का एक वर्ग इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहा है। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट किया जाता है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर ऐसा (रद्द करने संबंधी) कोई फैसला नहीं लिया गया है जिसके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में कोई फैसला लिये जाने पर इसकी अधिकारिक रूप से जानकारी दी जायेगी। ’’ अधिकारी इस संबंध में उन सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा लिये जाने या रद्द किये जाने की संभावना के बारे में पूछा गया था।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश