'आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं', राहुल गांधी बोले- हम नफरत से भरी 'असुर-शक्ति' के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई

By अंकित सिंह | Mar 21, 2024

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज होने पर पार्टी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा, "हम नफरत से भरी 'असुर-शक्ति' के खिलाफ लड़ रहे हैं।" राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मुंबई में उनके द्वारा शक्ति को लेकर दिए गए बयान पर सिसायी बवाल जारी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल पर हमलावर है। राहुल ने कहा था, ‘‘हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं...एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है...सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है... हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: सोनिया, राहुल और खड़गे का प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता पक्ष का खेल खतरनाक, कांग्रेस को कमजोर करने की हो रही कोशिश


हालांकि, विवाद बढ़ने पर राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी बातों का अर्थ बदलने की कोशिश की है, जबकि उन्होंने जिस शक्ति का उल्लेख किया था उसका ‘मुखौटा’ प्रधानमंत्री खुद हैं। वहीं, प्रेस कॉंनफ्रेंस में राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज नहीं किया जा रहा है, यह भारतीय लोकतंत्र को फ्रीज किया जा रहा है। सबसे बड़े विपक्षी दल के रूप में, हम कोई कार्रवाई करने में असमर्थ हैं - हम विज्ञापन बुक नहीं कर सकते या अपने नेताओं को कहीं भी नहीं भेज सकते। यह लोकतंत्र पर हमला है। 

 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: पूर्व बीएसपी नेता और सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल, अमरोहा से लड़ सकते हैं चुनाव


राहुल ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी पर एक आपराधिक कार्रवाई है, प्रधान मंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई एक आपराधिक कार्रवाई है... इसलिए, यह विचार कि भारत एक लोकतंत्र है, झूठ है। उन्होंने कहा कि आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह विचार कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, झूठ है। सरासर झूठ। भारत के 20% लोग हमें वोट देते हैं और हम किसी भी चीज़ के लिए 2 रुपये देने में सक्षम नहीं हैं। चुनाव में हमें कमजोर करने के लिए यह साजिश रची गई है।' भले ही आज हमारे बैंक खाते बंद हैं, लेकिन भारतीय लोकतंत्र को भारी मात्रा में ऋण क्षति हुई है।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला