सोनिया, राहुल और खड़गे का प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता पक्ष का खेल खतरनाक, कांग्रेस को कमजोर करने की हो रही कोशिश

kharge sonia rahul pc
ANI
अंकित सिंह । Mar 21 2024 12:04PM

खड़गे ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक बताया। उस योजना के तहत वर्तमान सत्ताधारी दल ने अपने खाते हजारों-करोड़ों रुपये से भर दिये। वहीं दूसरी ओर एक साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। ताकि, धन के अभाव में चुनाव लड़ने में समान अवसर न मिले।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि ईडी, आईटी और अन्य स्वायत्त संस्थाओं पर नियंत्रण हो। पिछले कुछ दिनों में SC के हस्तक्षेप के बाद चुनावी बॉन्ड को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं, उससे देश की छवि को ठेस पहुंची है। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: पूर्व बीएसपी नेता और सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल, अमरोहा से लड़ सकते हैं चुनाव

खड़गे ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक बताया। उस योजना के तहत वर्तमान सत्ताधारी दल ने अपने खाते हजारों-करोड़ों रुपये से भर दिये। वहीं दूसरी ओर एक साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। ताकि, धन के अभाव में चुनाव लड़ने में समान अवसर न मिले। उन्होंने कहा कि यह सत्ता पक्ष का खतरनाक खेल है जिसका दूरगामी असर होगा। अगर इस देश में लोकतंत्र को बचाना है तो बराबरी का मौका बनाना होगा।

इसे भी पढ़ें: चीन को महान मित्र बताने वाले नेहरू अमेरिका के थे खिलाफ, 1950 के दशक में कांग्रेस सरकार की फॉरेन पॉलिसी पर खुलकर बोले जयशंकर

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं यह नहीं बताना चाहता कि भाजपा ने कुछ कंपनियों से कैसे पैसा लिया। चूंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की जांच कर रहा है, मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही हमारे सामने होगी। उन्होंने कहा कि मैं संवैधानिक संस्थाओं से अपील करता हूं कि अगर वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, तो उन्हें हमें अपने बैंक खातों तक स्वतंत्र रूप से पहुंचने की अनुमति देनी चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल आयकर के दायरे में नहीं आता है। 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दौरान ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी बुनियादी तौर पर प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। चुनावी बांड से भाजपा को भारी फायदा हुआ। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल - कांग्रेस - की वित्तीय स्थिति पर निर्णायक हमला हो रहा है। हम सभी का मानना ​​है कि यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़