प्रदेश संगठन में कोई मतभेद नहीं, चुनाव मिलकर लड़ेंगे: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2018

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन में कोई मतभेद नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में हुए कार्यों की प्रशंसा करती है। संगठन के स्तर पर मतभेद संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए गहलोत ने कहा कि हम सब मिलकर काम करते हैं, कोई मतभेद या कोई संशय नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में अगर भाजपा, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कोई भ्रम हो तो वे उसे निकाल दें। आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के भविष्य का सवाल है और राजस्थान पर पूरे मुल्क की निगाह है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन का जब अंत होगा तब लोकसभा चुनावों का माहौल बनेगा। राजग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ धर्मयुद्ध में एक बार सबको आगे आना चाहिए। राज्य में पिछले दो दशकों से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस सरकार बनने की लगभग तय परिपाटी के टूटने के अमित शाह के बयान पर गहलोत ने कहा कि उनकी (शाह की) बात पर कौन यकीन करेगा। गुजरात में उन्होंने कहा था 150 सीटों पर भाजपा जीतेगी लेकिन खुद के राज्य में 99 पर आकर रुक गये। उन्होंने कहा कि शाह केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के लिये भ्रम फैला रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

PM Modi आरक्षण विरोधी हैं, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं : Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah