मध्य प्रदेश में बिजली संकट नहीं: ऊर्जा मंत्री तोमर का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

भोपाल| कोयले की कमी से देश में कथित बिजली संकट की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को दावा किया कि बिजली संकट नहीं है और राज्य बिजली के मामले में बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने बिजली संयंत्रों के लिए आठ मीट्रिक टन कोयला खरीदने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। राज्य की दैनिक बिजली की मांग को पूरा करने का दावा करते हुए तोमर ने यहां कहा, ‘‘बिजली संकट राष्ट्रीय स्तर पर है और इस मामले में मध्य प्रदेश बेहतर स्थिति में है।

मंत्री ने बताया कि शनिवार को राज्य को करीब 45,000 मीट्रिक टन कोयला मिला। तोमर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें जल्द ही इस संकट से छुटकारा मिल जाएगा...राज्य में वर्तमान में कोई बिजली संकट नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने उठाया कोयले की कमी का मुद्दा, कहा अब बिजली की दरें बढ़ायी जा सकती हैं

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा