असम और देश में नहीं है कांग्रेस का भविष्य, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- राज्यसभा में उनके 9-10 विधायकों ने हमें वोट दिया

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम और देश में कांग्रेस को कोई भविष्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा का भी जिक्र किया। जो रविवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। 

उन्होंने दावा किया कि हम देखेंगे कि कुछ लोग हमारे पास आ रहे हैं। जो लोग भाजपा में शामिल नहीं हो सकते वे भी कांग्रेस से बाहर जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि राज्य और देश में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि राज्यसभा में कांग्रेस के 9-10 विधायकों ने हमें वोट दिया है। एक और राज्यसभा है, तब भी वे हमें वोट देंगे। मुझे नहीं पता कि यह दोस्ती है या विश्वासघात, लेकिन वे मुझे वोट देंगे। 

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती के UPA में शामिल होने की अटकलें तेज, सोनिया गांधी से की मुलाकात, कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद 

रिपुन बोरा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

पूर्व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने कांग्रेस से अपने चार दशक पुराने रिश्ते तोड़ दिए और रविवार तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय पार्टी के भीतर लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर