कर्नाटक में किसान लड़कों को नहीं मिल रही दुल्हन, 105 किलोमीटर की यात्रा कर 200 कुंवारे लगाएंगे भगवान से गुहार

By रितिका कमठान | Feb 13, 2023

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का फेमस कैरेक्टर पोपटलाल तो सभी को याद होगा, जो अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश में दुल्हनियां सालों से ढूंढ रहे है। पोपट लाल को दुल्हन के लिए तरसते हुए देखने में काफी मजा आता है मगर जिनके ऊपर असल में ये पीड़ा गुजरती है वो काफी परेशान रहते है।

इस कारण शादी नहीं कर रही लड़कियां
इस यात्रा को निकालने में कई युवा शामिल है। युवाओं का कहना है कि गांव की लड़कियां बड़े शहरों में रहने वाले लड़कों से शादी करने की इच्छुक है। एक युवा जो बीते 4-5 वर्षों से शादी करने के लिए लड़की की तलाश में है, ने बताया कि शादी के लिए कई जगह बात हुई। मगर लड़कियां शहर में रहने वाले लड़कों से शादी करना चाहती है। किसानी करने वाले और गांव में रहने वाले युवाओं से लड़कियां शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाती है।

बता दें कि ये पदयात्रा 23 फरवरी को निकाली जाएगी। इस पदयात्रा को निकालने की तैयारियां की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत मद्दुर तालुका के केएम डोड्डी गांव से होगी। इस यात्रा में शामिल होकर सभी शादी इच्छुक लड़के 25 फरवरी को महादेश्वर मंदिर पहुचेंगे। इस यात्रा में कई जिलों जैसे मांड्या, मैसूर, शिवमोग्गा और चामराजनगर के कुंवारे पुरुषों ने शामिल होने की इच्छा जताई है।

ये है शादी ना होने का कारण
दरअसल गांव में लड़कियों के परिजनों का मानना है कि किसानों की आमदनी लगातार गिरती जा रही है। किसानी करने वाले युवाओं के पास पर्याप्त साधनों की कमी है। उनकी आमदनी जीवन यापन करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में लड़कियों के परिवार वाले अपनी बेटियों की शादी ऐसे घर में नहीं करना चाहते जहां उनके भविष्य पर खतरा मंडराता रहे। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा