519 मिनट तक कोई गोल नहीं! Spain के Unai Simon ने FIFA World Cup में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 की जीत में मौजूदा विश्व कप में लगातार चौथी बार क्लीन शीट (एक भी गोल नहीं खाना) हासिल की। साइमन के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले विश्व कप से हुई थी और उन्होंने अभी तक विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च मंच पर 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है। इस तरह से उन्होंने इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर ज़ेंगा का 1990 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने तब लगातार 517 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया और पांच मैचों में लगातार क्लीन शीट रखीं थी।

साइमन और स्पेन ने 2022 में कतर में खेले गए विश्व कप में चार मैचों में सिर्फ तीन गोल खाए, फिर भी उन्हें टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना पड़ा था। साइमन का गोल न खाने की यह सिलसिला स्पेन की जापान से 2-1 की हार के दौरान शुरू हुआ और मोरक्को के साथ गोलरहित ड्रॉ तक जारी रहा। मोरक्को ने तब पेनल्टी शूटआउट में साइमन के खिलाफ अपने चार पेनल्टी में से तीन को गोल में बदलकर स्पेन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण