भारत पेट्रोलियम के निजीकरण से पीछे नहीं हटेंगे, प्रधान ने कहा- सरकार का काम व्यवसाय करना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

नयी दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के निजीकरण से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। वह यहां बीएनईएफ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच प्रधान से भारत पेट्रोलियम के निजीकरण पर पुनर्विचार करने को लेकर प्रश्न किया गया था। प्रधान ने कहा, ‘‘ भारत पेट्रोलियम के विनिवेश पर दोबारा विचार करने की जहां तक बात है तो मेरा स्पष्ट जवाब ‘ना’ है। सरकार में इस बात को लेकर स्पष्ट सोच है कि सरकार का काम व्यवसाय करना नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जी बोलिए कि चीन ने हमारी जमीन हथियाई, पूरा देश आपके साथ है: राहुल 

उन्होंने कहा कि इच्छुक कंपनियों के लिए अपने रुचि पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि फिलहाल 31 जुलाई है। इस बेचने का वास्तविक समय बाजार पर निर्भर करेगा। भारत पेट्रोलियम खरीदने वाली कंपनी को भारतीय ईंधन विपणन बाजार में सीधे 22 प्रतिशत की हिस्सेदारी और देश की रिफाइनिंग क्षमता में 15.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल होगी। भारत पेट्रोलियम का बाजार मूल्यांकन 85,316 करोड़ रुपये है और मौजूदा दर पर सरकार की हिस्सेदारी का मूल्य 45,200 करोड़ रुपये बैठता है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश के तहत 2.1 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये बीपीसीएल का विनिवेश काफी अहम है।

प्रमुख खबरें

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल

BJP सिर्फ RSS का औजार, सहयोगी नहीं, Registration विवाद पर Priyank Kharge ने खोला मोर्चा