Weight Loss: ना जिम, ना डाइट, घर बैठे घटाएं वजन, अपनाएं ये 4 आसान तरीके

By अनन्या मिश्रा | Aug 18, 2025

अधिकतर लोगों का मानना होता है कि मोटापा सिर्फ जिम में कड़ी मशक्कत करके या फिर क्रैश डाइट करके कम किया जा सकता है। तो आप एकदम गलत हैं। जबकि आप वेट लॉस के लिए निश्चित पैटर्न, ढाई किलो का डम्बल सेट और थोड़ी सी सेल्फ अवेयरनेस को फॉलो कर सकते हैं। अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाने के लिए ChatGPT की मदद ले सकते हैं। यह अपने बेसल मेटाबोलिक रेट की गणना करके अपने लिए एक ऐसी लाइफस्टाइल तैयार करता है। जिसमें माइंडफुल ईटिंग और अच्छा प्रशिक्षण शामिल है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वेट लॉस के 4 सीक्रेट बताने जा रहे हैं, जिसको आप घर पर अपनाकर अपना वेट लॉस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती हैं ये मॉर्निंग हैबिट्स

वेट ट्रेनिंग

वेट ट्रेनिंग आपको नियमित रूप से करना चाहिए। तभी आपको फर्क दिखेगा। आप चाहें तो इसके लिए एक रूटीन सेट कर सकते हैं। जिसमें सप्ताह में चार बार स्ट्रेंथ, दो बार कार्डियो और रोजाना वॉक शामिल करें। यह ऐसा वर्कआउट है, जो मांसपेशियों के निर्माण के साथ फैट लॉस के लिए भी अच्छा है। हालांकि शुरूआत में अनुशासित रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अनुशासित रहना ही वेट लॉस की असल कुंजी है।

कैलोरी ट्रैकिंग

वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आप अपने कैलोरी ट्रैकिंग पर भी ध्यान दें। अपने भोजन के तरीके को समझने के लिए सिर्फ एक सप्ताह ऐसा करें। लोग वेट लॉस के लिए खाने पीने को लेकर कठिन नियम फॉलो करते हैं। जिससे परेशानी होती है। ऐसे में आप अपनी कैलोरी ट्रैकिंग को प्रोत्साहन के रूप में लें।

मेंटल हेल्थ

वेट लॉस के लिए सिर्फ फिटनेस और डाइट ही जरूरी नहीं है। वेट लॉस के लिए आपको मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। इसलिए आप अपने रोजमर्रा के कामों को एक डायरी में लिखें, मेडिटेट करें और ग्रैटिट्यूड फील करें। इन आसान तरीकों को फॉलो करने हार्मोन को नियंत्रित करके तनाव को कम करने में भी सहायता मिल सकती है। जिससे वेट लॉस में फायदा मिलता है।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश