अभिषेक बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा के वोटों को कोई नियंत्रित नहीं कर सकता

By अनुराग गुप्ता | Sep 23, 2021

कोलकाता। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और अभिषेक बनर्जी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर टीएमसी अपने दरवाजे खोल देती है, तो भगवा खेमा कुछ ही समय में ढह जाएगा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा के वोट बैंक को कोई भी नियंत्रित नहीं कर सकता है। ये वोट केवल पीएम मोदी से प्रभावित हैं। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया जुमला पार्टी, बोलीं- हम भारत को बांटने नहीं देंगे 

TMC के पास नहीं है कोई नेतासमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के पास कोई नेता नहीं है, वे उन्हें भाजपा में ढूंढ रही है। कोई भी व्यक्ति 'सनातन', एससी-एसटी और ओबीसी के वोटों को नियंत्रित नहीं कर सकता है। ये वोट केवल पीएम मोदी से प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी