उत्तर प्रदेश में ‘जांच नहीं, कोरोना नहीं’ की नीति आपराधिक कृत्य: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में ‘जांच नहीं, कोरोना नहीं’ की नीति एक ‘आपराधिक कृत्य’ है। कोरोना जांच से संदर्भ में सवाल पूछने वाले एक पूर्व आईएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज होने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ज्यादा से ज्यादा जांच कोरोना से बचाव है। यही जनहित में है। ‘नो टेस्टिंग = नो कोरोना’ नीति जनता को अंधेरे में रखना है और एक आपराधिक कृत्य है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘यदि किसी पूर्व अधिकारी ने ये सवाल उठाये हैं तो उप्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए न कि मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।’’ उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ बृहस्पतिवार रात लखनऊ में मामला दर्ज किया गया। सिंह ने ट्वीट कर दावा किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘टीम-11’ की बैठक के बाद मुख्य सचिव ने ज्यादा जांच कराने वाले कुछ जिला अधिकारियों को हड़काया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर