Pak On Jammu Kashmir: आर्टिकल 370 को बहाल नहीं किए जाने तक भारत के साथ किसी मुद्दे पर नहीं हो सकती बात, पाकिस्तानी मंत्री ने कश्मीर को लेकर दिया बयान

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2023

एक तरफ तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के साथ युद्ध छोड़ शांति की गुहार लगाते नजर आते हैं। वहीं सरकार में उनकी सहयोगी और पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री आर्टिकल 370 को लेकर बयान देती नजर आती हैं। पाकिस्तान की पत्रकार मुनीजा जहांगीर को एक इंटरव्यू में उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर बयान दिया है। हिना रब्बानी खार ने कहा कि जब तक भारत जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को बहाल नहीं करता है, तब तक हमारी उनसे किसी भी मुद्दे पर बात नहीं हो सकती है। बता दें कि आज से चार बरस पहले भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को निरस्त किया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली नौ अगस्त को भंग कर दी जाएगी: शहबाज शरीफ

बता दें कि तीन दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी गंभीर और लंबित मुद्दों को हल करने के लिए भारत के साथ वार्ता करने की पेशकश की। शरीफ ने यहां पाकिस्तान खनिज शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। ‘डस्ट टू डेवलपमेंट’ के नारे के तहत आयोजित इस बैठक का उद्देश्य नकदी संकट से जूझ रहे देश में विदेशी निवेश लाना है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर भारत के संदर्भ में कहा कि हम हर किसी के साथ बात करने के लिए तैयार हैं, यहां तक कि अपने पड़ोसी के साथ भी बशर्ते कि पड़ोसी गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो, क्योंकि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव