दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- जितना जल्दी होगा हम प्रतिबंध हटा देंगे

By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में आज मैंने खुद एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया। बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन के स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अच्छी बात है कि इस लहर में अस्पतालों में आने वाले कोरोना मरीज़ बेहद कम हैं, लेकिन फिर भी संक्रमण से बचें, अपना ध्यान रखें। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस के चलते डीडीएमए का फैसला, सभी निजी दफ्तर रहेंगे बंद, वर्क फ्रॉम होम होगा लागू 

दिल्ली में 25 फीसदी संक्रमण दरदिल्ली में सोमवार को कोरोना से 17 मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 19,166 नए मामले सामने आए। यह पिछले वर्ष चार मई के बाद से सामने आए संक्रमण के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण की दर 25 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी कोरोना से इतने ही लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में पिछले 10 दिन में महामारी से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार, अभी 65,803 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 1,912 मरीज अस्पताल में हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक