मास्क नहीं तो बात नहीं, सामान नहीं, व्यवहार नहीं: स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम में बोले शिवराज

By अनुराग गुप्ता | Apr 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम में सभी लोगों से मास्क लगाने की आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं तो बात नहीं, मास्क नहीं तो सामान नहीं, मास्क नहीं तो व्यवहार नहीं, एक बार मास्क लगाना सब ने शुरू कर दिया तो बिना लॉकडाउन के भी बड़ी मात्रा में संक्रमण को नियंत्रित कर पाने में सफल हो पाएंगे। 

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने लोगों से संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जरूरी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि कोरोना देश और प्रदेश में बढ़ रहा है। केवल सरकारी प्रयासों से इस पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। इसे रोकने के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। इसे रोकने का एक ही उपाय है लॉकडाउन लेकिन यह अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। 

इसे भी पढ़ें: गांधी प्रतिमा के नीचे मुख्यमंत्री कार्यालय होगा संचालित, स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे मुख्यमंत्री चौहान 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह स्वास्थ्य आग्रह लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाकर रहने, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह है। इसलिए मैं आज यहां 24 घंटे के लिए बैठा हूं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े