इस बार धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का कोई भी मुकाबला, क्रिकेटप्रेमी निराश

By विजयेन्दर शर्मा | Jun 30, 2021

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटप्रेमियों को इस बार यहां पर क्रिकेट मैच देखने का आनंद नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का कोई भी मैच खेला नहीं जाने वाला है। कोरोना महामारी के चलते भारत में होने वाले टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप यूएई और ओमान में होने जा रहे हैं। जिससे धर्मशाला में क्रिकेट मैच देखने का भी सपना पूरा नहीं होगा। बीसीसीआई के फैसले से प्रदेश के लाखों क्रिकेटप्रेमियों को निराशा हाथ लगी है। 

एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा का कहना है कि प्रदेश के क्रिकेटप्रेमियों को काफी बड़ा धक्का लगा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का दावा है कि अगर इंटरनेशनल नहीं तो घरेलू मैचों के आयोजन को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जा सकते हैं। ऊन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट की संस्था राजस्व इकट्ठा करने की बजाय क्रिकेट गतिविधियों के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसके चलते जल्द ही क्रिकेट गतिविधियों को हिमाचल प्रदेश में घरेलू स्तर पर शुरू करने का खाका तैयार किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की चर्चा विश्व के प्रसिद्ध क्रिकेटरों के ज़ुबान पर होती है यहां का मौसम और क्रिकेट स्टेडियम की अवस्थिति देखने योग्य है। यही नहीं ये स्टेडियम कांगड़ा घाटी और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है और यह देश का दूसरा ऐसा स्थान है जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चौकस की सुरक्षा व्यवस्था, राजनाथ की लद्दाख यात्रा के बाद हिमाचल के LAC फ्रंट पहुंचे बिपिन रावत 

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 2003 में शुरू हुआ। इसकी भौगोलिक परिस्थिति के कारण इस स्टेडियम को बनाने में काफी दिक्कतें आई। 2004-2005 तक ये स्टेडियम बनकर पूरी तरह तैयार हो गया। उसके बाद यहां घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी जैसे मैच ही करवाए जाते थे। कई वर्षों के इंतजार के बाद 27 जनवरी, 2013 में पहली बार यह एक दिवसीय क्रिकेट मैच करवाया गया। जो कि भारत बनाम इंग्लैंड की टीम के बीच हुआ। इसके बाद 2 अक्टूबर 2015 को पहला टी20 मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका हुआ और इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया खेला गया।

पहले ही इस स्टेडियम को कई वर्षों से मैच नहीं मिल पा रहे थे और काफी अंतराल के बाद 2019 के सितंबर माह में एक मैच का मिला। सितम्बर 2019 में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच खेला जाना था तेज़ बारिश की वजह से उसे रद्द किया गया। जिसके बाद क्रिकेटप्रेमियों को बेहद निराशा हुई। इसके बाद 2020 के मार्च महीने में साउथ अफ्रीका बनाम भारत का एक दिवसीय क्रिकेट मैच होना था और उस समय भी तेज़ बारिश के चलते मैच दोबारा रद्द करना पड़ा। जिसके बाद इस स्टेडियम की दिक्कतें बढ़ चुकी है।

धर्मशाला में मैच से पूर्व स्थानीय देवता की की जाने वाली पूजा। जब भी धर्मशाला स्टेडियम में मैच होता है तो वहां के स्थानीय देवता इंद्रुनाग की पूजा अर्चना की जाती है इंद्रूनाग को जल देवता की संधि दी गई है, और इस पूजा के माध्यम से वहां के स्थानीय लोग मैच के दौरान बारिश ना होने की प्रार्थना करते है और कई मैचों के दौरान बारिश को टलते हुए भी देखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; PM मोदी ने जताया शोक 

इस स्टेडियम को पर्यटन की दृष्टि से भी देखा जाता है जो भी पर्यटक धर्मशाला घूमने आते है वो इस क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण जरूर करते है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम वाक़ई एक खूबसूरत स्टेडियम है और अगर हम क्रिकेट की दृष्टि से देखें तो ये स्टेडियम छोटा है और इसमें 23,000 लोगों के बैठने की क्षमता है लेकिन यहां से मैच देखने का मज़ा ही कुछ और ही है। तो अगर आपने इस स्टेडियम का भ्रमण नहीं किया है तो आपको एक बार जरूर देखना चाहिए और क्रिकेटप्रेमियों को एक बार इस स्टेडियम में मैच जरूर देखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी