भाजपा कितने भी हथकंडे अपना ले, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी - सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 09, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश उप चुनाव के मतगणना की पूर्वसंध्या पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा कितने भी हथकंडे अपना ले, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।  वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की नियत ठीक नहीं लग रही, पहले जो सर्कुलर आया था। उसमें पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी उसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी, अब एक नया सर्कुलर आया है। जिसमें पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम के वोटों के साथ में कराने का कहा गया है। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है, एग्जिट पोल के आंकड़े पिछली बार भी छत्तीसगढ़ और  मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवा रहे थे, इस बार भी कांग्रेस एग्जिट पोल के विपरीत जाकर सरकार बनाएगी। हमारे साथ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भी आएंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वह कमलनाथ सरकार को ही अपना समर्थन देंगे।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट