अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- UP में अब पलायन नहीं प्रगति होती है

By अनुराग गुप्ता | Jan 28, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा गर्माता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा रद्द कर दी। जब हम सत्ता में आए तो राम मंदिर का सपना साकार हुआ। हमारी सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा का समय 4 घंटे से घटाकर 40 मिनट कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इनकी हत्या की थी वह लोग गुमराह करके फिर उसी दंगे की आग में झोंकने की साजिश का हिस्सा बनाना चाहते हैं। कैराना में फिर से पलायन कराना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में अब पलायन नहीं होता है, प्रगति होती है। अब 12 लेन के हाई-वे बन रहे हैं। जेवर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। युवाओं के लिए रोजगार भी बन रहा है। नहीं तो पहले भर्ती निकलती थी और सैफई खानदान के सब लोगों को भर लिया जाता था। 

इसे भी पढ़ें: सपा-रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता: अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- 15 दिनों में होगा गन्ने का भुगतान, 300 यूनिट बिजली मुफ्त 

उन्होंने कहा कि हमने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। हर गांव का कोई-न-कोई युवक पुलिस में भर्ती हुआ होगा, हर गांव की कोई-न-कोई बेटी पुलिस भर्ती में या फिर शिक्षक बनी होगी। यह लोग पहले भी भर्ती हो सकते थे लेकिन पहले चेहरा देखा जाता था। पहले पैसा लिया जाता था। पहले सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। पहले फ्री राशन नहीं था।

प्रमुख खबरें

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए

Raksha Bandhan पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा, CM Yogi Adityanath ने बढ़ाई समयसीमा

Aaditya Thackeray का BMC पर आरोप, BJP नेताओं को बांटी जा रही हैं मुंबई की खुली जगहें