भारत मेजबान, चीन समेत 78 देशों के प्रतिनिधि मेहमान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 'No money for terror' कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान ने किया किनारा

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2022

एनआईए डीजी दिनकर गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में किया जाता है, और ऐसे स्रोतों से जुटाए गए धन का उपयोग अंततः आतंकी उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर चर्चा करने की आवश्यकता है। 18-19 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे 'नो मनी फॉर टेरर' सम्मेलन के तीसरे संस्करण में 78 देश और बहुपक्षीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। PM मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन को विभिन्न विषयों पर 4 सत्रों में विभाजित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मोरबी हादसे को लेकर दिग्विजय सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना, भगवा पार्टी के दावे को भी बताया अहंकार का प्रमाण

उन्होने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद में भारी कमी आई है लेकिन लड़ाई तो लड़नी ही होगी। बता दें कि एक तरफ 18 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विश्व स्तरीय सम्मेलन को 11 बजे के करीब संबोधित करेंगे तो वहीं 19 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके समापन पर ताज पैलेस होटल में शाम 5 बजे अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर