जमीन पर आए कंगाल पाकिस्तान के प्लेन, एयरलाइंस चलाने तक के पैसे नहीं हैं

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2023

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने मंगलवार को 11 विमानों के परिचालन पर रोक लगा दी है। नकदी संकट से जूझ रही राष्ट्रीय विमानन कंपनी धन की कमी और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। ग्राउंडेड 11 विमानों में एक बोइंग 777, एयरबस और एक एटीआर शामिल है, जिन्हें इंजन और अन्य भागों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने के कारण मरम्मत से परे बताया है। डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एयरलाइन लगभग 30 विमानों का परिचालन करती है और धन की कमी के कारण पिछले तीन वर्षों से स्पेयर पार्ट्स खरीदने में असमर्थ है।

इसे भी पढ़ें: नाफरमानी बर्दाश्त नहीं! पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने सचिव को किया बर्खास्त

इसके अतिरिक्त, पीआईए ने सीनियर स्टाफ एसोसिएशन (एसएसए) के कार्यालय को यह कहते हुए बंद कर दिया है कि यह निर्णय कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और निगम की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए किया गया था। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने पीआईए में एक नया एमडी नियुक्त किया था और सरकारी एअरलाइन के निजीकरण की अपनी योजना पेश की थी। अधिकारी ने कहा कि एअरलाइन अभी उपलब्ध 20 विमानों के साथ अपना परिचालन जारी रख रही है लेकिन इसका उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हुआ है, खासकर घरेलू स्तर पर। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक