Chandrayaan 3 पर पाकिस्तान ने भारत को किया सलाम, ISRO का मजाक उड़ाने वाले नेता ने अपने मुल्क में की इसके लाइव प्रसारण की मांग

chandrayaan 3
Creative Common
अभिनय आकाश । Aug 23 2023 12:11PM

पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के सभी मीडिया घरानों को आज शाम 6:15 बजे (स्थानीय समय) चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण करना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी, जिन्होंने एक बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), विशेष रूप से इसके चंद्रयान -2 का मजाक उड़ाया था। अब उन्होंने चंद्रयान -3 मिशन को "मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण" करार दिया। उन्होंने चंद्र मिशन पर भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी। पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के सभी मीडिया घरानों को आज शाम 6:15 बजे (स्थानीय समय) चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Haris Rauf के पांच विकेट से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रन से रौंदा

उन्होंने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि पाकिस्तानी मीडिया कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाए। मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए बहुत-बहुत बधाई। इसरो के चंद्रयान-3 के लिए फवाद चौधरी की अचानक प्रशंसा पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई, जहां पाकिस्तानी नेता भारत के चंद्रमा मिशनों पर कटाक्ष करते नजर आए।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंसा पीड़ित करीब 100 ईसाई परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवाजा

बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो किसी पाकिस्तानी न्यूज चैनल का बताया गया। वीडियो में दिख रहा कि फवाद चौधरी चांद की बात करते हुए न्यूज एंकर को कहते है कि हमारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री का एक प्वाइंट ऑफ व्यू है। चांद को लेकर इतना पापड़ क्यों बेलना। चांद तो सामने ही नजर आ जाता है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़