'भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं', फडणवीस बोले- राष्ट्रवादी मुसलमान शिवाजी का सम्मान करते हैं

By अंकित सिंह | Jun 19, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत में एक राष्ट्रवादी मुसलमान 'औरंगजेब को मंजूरी' नहीं देता है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं है। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि केवल एक ही राजा है, छत्रपति शिवाजी महाराज, और कहा कि जो मुसलमान 'औरंगज़ेब को स्वीकार नहीं करते' वे केवल मराठा शासक का सम्मान करते हैं। फडणवीस नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर अकोला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: डैमेज कंट्रोल में जुटी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एक और विज्ञापन किया गया प्रकाशित

प्रकाश आंबेडकर पर निशाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे पर जाने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी निशाना साधा। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या उन्हें उनका कदम मंजूर है। इस साल की शुरुआत में, ठाकरे और आंबेडकर के दलों ने गठबंधन किया था। औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर प्रकाश आंबेडकर पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने उनसे पूछा कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India