Karnataka में अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं : गुजरात के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

सूरत। कर्नाटक में ‘नंदिनी बनाम अमूल’ की लड़ाई के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी राज्य में अमूल के बहिष्कार की कोई जरूरत नहीं है। दोनों सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों - नंदिनी और अमूल के बीच विवाद हाल में शुरू हुआ, जब अमूल ने घोषणा की कि वह बेंगलुरु में अपने दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करेगा।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय सोमवार शाम से ‘लापता’ : बेटे का दावा

पटेल ने कहा, ‘‘मेरे विचार से अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं है। आप जो करना चाहते हैं, करते रहें। अगर अमूल कुछ छीन रहा हो, तो यह विरोध का विषय है।’’ कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमूल को दक्षिणी राज्य में अनुमति देकर नंदिनी को ‘‘खत्म’’ करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Mohali के ट्रक चालक Baljinder Singh की खुली किस्मत, Diwali Bumper में जीते 12 करोड़ रुपये

Mathura में BJP की बैठक, केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब बारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि की

Odisha Assembly के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई