अब मेडिकल फाइल ले जाने की जरूरत नहीं, यूनिक हेल्थ आईडी में होगी सारी जानकारी

By अनुराग गुप्ता | Sep 24, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य योजना की शुरुआत करेंगे। मनसुख मांडविया ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की घोषणा करेंगे। इसके तहत लोगों को एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान की जाएगी। जिसमें व्यक्ति के सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड होंगे। 

14 अंक की होगी हेल्थ आईडीप्राप्त जानकारी के मुताबिक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी 14 अंकों का एक यूनिक नंबर होगा। अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा था लेकिन 27 सितंबर को इसे देशभर के लॉन्च किया जाएगा।कैसे बनेगी हेल्थ आईडीयूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जरूरत होगी। लेकिन आधार कार्ड का नंबर अनिवार्य नहीं है। क्योंकि इसके बिना भी हेल्थ आईडी जेनरेट हो सकती है। इसके लिए ऐप बनाया जाएगा। वहीं जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है या फिर जिन्हें चलाना नहीं आता है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अस्पताल में भी पेशेंट की यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने की व्यवस्था होगी। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पर राजनीति की, मौतों को छिपाने का प्रयास किया : जैन 

एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी में पेशेंट का सारा लेखा-जोखा होगा। मतलब उसने कौन-कौन सा टेस्ट कराया है या फिर कौन-कौन सी दवाईयां लेता है। इसके अलावा डॉक्टर जो भी दवाईयां पेशेंट को देंगे या फिर टेस्ट करवाएंगे, उसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन हेल्थ आईडी में अपडेट कर देंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी