पानी का बिल भरने की जरूरत नहीं, सरकार बनते ही करूंगा माफ, चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान

By अंकित सिंह | Jan 04, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से एक और वादा किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप वापस सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 वर्षों से लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध करा रही है। 12 लाख से अधिक परिवारों को 0 पानी का बिल मिलता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ गलत किया और लोगों को हर महीने हजारों-लाखों रुपए के पानी के बिल आने लगे।

इसे भी पढ़ें: मॉडल टाउन में Akhilesh Pati Tripathi 'आप' के टिकट पर फिर खेलेंगे सियासी दांव, समझिए दिल्ली की सीट का क्या है हाल

इसको लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि वे महिलाएं उनकी पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आये हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे दिल्ली में आप के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2031 तक करेगी 77,500 करोड़ रुपये का भारी पूंजीगत व्यय

Delhi-NCR में निर्भया जैसी हैवानियत! लिफ़्ट देकर चलती स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ़्तार

UP Police का बड़ा एक्शन! Ankit Baliyan हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी Encounter में ढेर, DGP ने बताई पूरी कहानी

INS Nipun joins Indian Navy | समुद्र की गहराई में भारत का बढ़ा पराक्रम! भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निपुण