बाइडन का आदेश, ट्रंप को खुफिया जानकारियां दिये जाने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोपनीय खुफिया जानकारियां नहीं दी जानी चाहिये। अमेरिका में कार्यकाल पूरा करने वाले राष्ट्रपति को शिष्टाचार के तौर पर ऐसी जानकारियां देने का इतिहास रहा है। सीबीएस न्यूज पर साक्षात्कार में जब बाइडन से पूछा गया कि ट्रंप को जानकारियां देना जारी रहने की स्थिति में उन्हें किस बात का डर है तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में ज्यादा कयास नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह नहीं चाहते कि ट्रंप को जानकारियां दी जाती रहें।

इसे भी पढ़ें: गुजरात हाईकोर्ट की हीरक जयंती पर बोले PM मोदी, न्यायपालिका ने निभाई संविधान की सुरक्षा की जिम्मेदारी

इससे पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि ट्रंप को खुफिया जानकारियां देने के विषय में समीक्षा की जा रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों और यहां तक कि तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें जानकारी देते रहने के बारे में सवाल उठाए थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं