सुनील गावस्कर ने कहा, टी20 क्रिकेट अच्छी स्थिति में; बदलाव की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

नयी दिल्ली। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टी20 क्रिकेट अच्छी स्थिति में है और इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है लेकिन एक ओवर में दो बाउंसर की अनुमति दी जा सकती है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है और सपाट पिचों पर गेंदबाजों के पास करने के लिये ज्यादा कुछ नहीं होता। यह पूछने पर कि क्या गेंदबाजों पर से दबाव कम करने के लिये नियमों में बदलाव लाजमी है, गावस्कर ने इंटरव्यू में कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट बहुत अच्छी स्थिति में है और बदलाव की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह बल्लेबाजों के अनुरूप है लिहाजा तेज गेंदबाजों को हर ओवर में दो बाउंसर डालने की अनुमति दी जा सकती है और बाउंड्री थोड़ी बड़ी होनी चाहिये।’’

इसे भी पढ़ें: इस कारण स्टार स्ट्राइकर नेमार नहीं खेल पाएंगे विश्व कप क्वालीफाय मैच

आस्ट्रेलियाई कप्तान सर डॉन ब्रैडमेन ने कहा था कि मांकड़ अपनी जगह सही थे और नियमों के दायरे में ही उन्होंने ऐसा किया लेकिन आस्ट्रेलियाई मीडिया ने उस विकेट को ‘मांकेडिंग ’कहा। गावस्कर ने कहा ,‘‘ पता नहीं खेल के मैदान पर इतने तथाकथित खेल भावना के विपरीत काम होते हुए भी इसी तरह के विकेट को नाम क्यो दिया गया। हम ‘चाइनामैन’ और ‘फ्रेंच कट’ के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात करते हैं तो इस शब्द का भी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिये।’’ उन्होंने आफ स्पिनर आर अश्विन की तारीफ की जिन्होंने आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान आरोन फिंच को क्रीज से बाहर निकलने पर चेतावनी दी लेकिन यह भी कहा कि अगली बार वह रन आउट कर देंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ अश्विन ने ऐसा करके कोच रिकी पोंटिंग के प्रति सम्मान जताया जो इस तरहकेविकेट को लेकर नाराजगी जता चुके थे।इसके साथ ही उसने चेतावनी भी दे दी कि अब से कोई भी विकेट से बाहर निकलेगा तो वह रन आउट कर देंगे।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब