संजू सैमसन ने की धोनी की तारीफ, कहा- 'उनकी तरह कोई नहीं खेल सकता’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ‘कोई नहीं खेल सकता’ और ‘ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये’। सैमसन के सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता से टीम ने करीबी मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब की टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा। उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें अगला धोनी करार दिया। सैमसन ने हालांकि इस तुलना को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता है, ना ही किसी को उनकी तरह खेलने की कोशिश करनी चाहिये। एमएस धोनी की तरह खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसलिए इससे अलग छोड़ देना चाहिये। मैं कभी एमएस धोनी की तरह खेलने के बारे में नहीं सोचता।

प्रमुख खबरें

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत पर बरसेगी मां की असीम कृपा, जानें Importance और कलश स्थापना के नियम

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त, जानें Rakhi बांधने का सटीक Time और Rituals

China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा

Moin Khan ने दी चेतावनी, Pakistan Cricket के खराब खेल से द्विपक्षीय सीरीज पर संकट