अमेरिका से लौटे PM मोदी को एयरपोर्ट पर कोई रिसीव करने तक नहीं आया, चेहेर पर दिखा गंभीर भाव, ट्रंप का रवैया है वजह?

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2025

पीएम मोदी के अमेरिका यात्रा की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कैमेस्ट्री हो या पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट की पेशकश। पीएम मोदी के वाशिंगटन दौरे को दुनिया आशा भरी निहागों से देख रहा है। फ्रांस और अमेरिका के दो अहम दौरे को समाप्त कर जब स्वदेश लौटे तो एयरपोर्ट पर बेहद सादगी के साथ अपने विमान से उतरकर गाड़ी में बैठ पीएम आवास की ओर रवाना होते नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी के चेहरे पर बेहद ही गंभीर भाव नजर आया। गौरतलब है कि पहले जब कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा से लौटते थे तो भाजपा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करने पहुंचते थे। 

इसे भी पढ़ें: ये तो बहुत गलत बात है...अमेरिका से भारत को मिला F-35 फाइटर जेट का ऑफर, गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान

राष्ट्रपति ट्रंप की गैरकानूनी अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई अब और पुख्ता और तेज हो चुकी है। महज कुछ ही दिनों के भीतर अब एक और जत्था भारत लौट रहा है। इस जत्थे में 119 अवैध भारतीयों को शामिल किया गया है। ये 119 अवैध भारतीय ठीक उसी तरह भारत लौटेंगे जैसे पहले लौटे थे। पैरों में जंजीर और हाथों में हथकड़ी बांधे ये अवैध भारतीय भारत लौट रहे हैं। बड़ी बात ये है कि इस बार भी अमेरिका ने इनकी वापसी के लिए मिलिट्री विमान का इस्तेमाल किया है। ऐसे में पीएम मोदी अपने भारत लौटने पर किसी भी किस्म के दिखावे से परहेज करना ही उचित समझा होगा। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत