कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा- गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मंजूर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली। नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की डिजिटल बैठक आरंभ होने के साथ पार्टी मुख्यालय के बाहर कई कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष स्वीकार नहीं है। इन कार्यकर्ताओं का हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करना इस बात का संकेत है कि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर टकराव बढ़ रहा है। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। एक कार्यकर्ता ने तख्ती ली हुई थी, जिस पर लिखा हुआ था कि ‘अगर गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष बना तो पार्टी टूट जाएगी।’ कार्यकर्ताओं ने ‘‘गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मंजूर नहीं’’ के नारे भी लगाए। 

इसे भी देखें: गांधी परिवार के खिलाफ खड़े हुए वरिष्ठ नेता, सोनिया की जगह Congress को मिलेगा नया अध्यक्ष

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं