देश में किसी को भी गाय के बारे में बोलने की इजाजत नहीं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

 ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि देश में किसी को भी गौ संरक्षण की बात नहीं करने दिया जाता, ऐसा करने पर उसे तुरंत रोक दिया जाता है।

शंकराचार्य ने इससे पहले घोषणा की थी कि वे 17 मार्च को दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों का दौरा करेंगे और गोहत्या के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। पुलिस द्वारा भाकपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क को अवरुद्ध किये जाने के बाद शंकराचार्य ने कहा, इस देश में किसी को भी गोरक्षा की बात नहीं करने दिया जाता। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे तुरंत रोक दिया जाता है...मैं यह बात सभी के ध्यान में लाना चाहता हूं।

शंकराचार्य ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा, उन्होंने रास्ते को पुलिस के ट्रक से बंद कर दिया है। हम उन्हें (पुलिस) लगातार अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन वे हमें आगे नहीं जाने दे रहे। उन्होंने कहा, गोरक्षक निश्चित रूप से अपनी आवाज उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

1947 में सिर्फ सियासी आजादी मिली, Cultural Freedom नहीं: Rajnath Singh का बड़ा दावा

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया