इजराइली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं है : प्रधानमंत्री नेतन्याहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजराइली हमलों से ‘‘कोई भी सुरक्षित नहीं है।’’ उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी ‘‘निशाने’’ पर हो सकते हैं।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी इससे (हमले से) अछूता नहीं है।’’ इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कुछ बोलने में नहीं बल्कि कार्रवाई करके दिखाने में भरोसा करते हैं।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए और कार्रवाई में सटीकता होनी चाहिए। सभी विकल्प खुले हैं। प्रेस में इस बारे में बात न करना ही बेहतर है।’’

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि ईरान में इजराइल की कार्रवाई उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल भंडार के खिलाफ थी, न कि ‘‘उसकी (ईरान) तरह निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के लिए।’’

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘वे उन अस्पतालों पर बमबारी करते हैं, जहां लोग खतरे से बच नहीं सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसे कार्यशील लोकतंत्र और इन हत्यारों के बीच का अंतर है, जो कानून का पालन करता है।’’

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को विफल करने के लिए इजराइली अभियान में अमेरिका की सीधी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर नेतन्याहू ने कहा कि यह फैसला ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है।’’ नेतन्याहू ने कहा, ‘‘वह (ट्रंप) वही करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छा है, और मैं वही करूंगा जो इजरायल के लिए अच्छा है।

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव