नहीं गंवाई कोरोना में किसी ने अपनी जान, गांव के लोगों ने करवाया अपना मुंडन

By सुयश भट्ट | Jan 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव देवरी खवासा से एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है। कोरोना काल मे गांव में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई। इस खुशी में गांव के करीब 100 लोगों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:एक प्रेम प्रसंग: भाई और पिता को रास्ते से हटाने की बनाई रणनीति, लेकिन पहुंचे हवालात 

वहीं इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी जाति वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल हुए। आमतौर पर किसी की मृत्यु होने पर मुंडन किया जाता है। लेकिन ग्रामीणों ने इस खुशी के रूप में यह मुंडन करवाया कि गांव में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

जानकारी मिली है कि ग्रामीणों ने भगवान के सामने मन्नत ली थी कि यदि गांव के किसी भी व्यक्ति की पूरे वर्ष में कोरोना से मौत नहीं होती है। तो गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति अपना मुंडन करवाएगा। इस वर्ष किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई। और इसी खुशी में वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सभी ने सामूहिक रूप से अपना मुंडन करवाया।

इसे भी पढ़ें:भोपाल के बैरागढ़ युवक सुसाइड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, वायरल हुआ सुसाइड नोट 

वहीं इस सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे जिसमें 15 वर्ष के बच्चों से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्ग शामिल थे। सभी ने खुशी-खुशी मुंडन करवाया और भगवान देवनारायण मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लिया उनका आभार माना।

प्रमुख खबरें

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत